बदलाव के दौर से गुजर रही है भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिस तरह से हालिया सीरीज में आस्ट्रेलिया का सफाया किया उसे देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुखद अनुभव रहा होगा । पिछले दौरों मिली करारी हार के बाद इस जीत के मायने और भी बढ़ जातें हैं वह भी आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ यह जीत वाकई मजेदार है । इस पूरी सीरीज में हमारी टीम ने अपने साझा प्रदर्शन के बलबूते यह कारनामा किया । बल्लेबाजी ,गेंदबाजी के आलावा कप्तानी में भी हम विपक्षी से बीस दिखे ।
![]() |
| अश्विन मैन द ऑफ सीरीज रहे |
टीम में सहवाग ,गंभीर ,जहीर जैसे दिग्गज भले ही न हों फिर भी कुछ युवा खिलाड़ी इस सीरीज की खोज रहे हैं । शिखर धवन ने सीरीज में मिले मौके को जिस तरह भुनाया वह उनकी अपार प्रतिभा और कड़ी मेहनत को दर्शाता है । अपने पहले ही मैच में धमाकेदार शतक से आगाज करना कोई आसान काम नहीं था । पुजारा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की है पुजारा शीर्ष क्रम में टीम की मजबूत कड़ी बनकर उभरे है । सीरीज के हीरो रहे अश्विन ने यह साबित कर दिया कि वे भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करने को तैयार हैं । सीरीज में 29 विकेट लेकर इस फिरकी गेंदबाज ने कंगारुओं की कमर तोड़ दी । रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से सबको प्रभावित किया ,कोटला में जडेजा जीत के हीरो भी रहे ।
![]() |
| अपने पहले हे टेस्ट में जड़ा तूफानी शतक |
भारतीय टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है । यहाँ वही टिकेगा जो मजबूती से अपनी दावेदारी पेश करने में सफल होगा । पिछले मैचों में सहवाग को बाहर का रास्ता दिखाकर चयनकर्ताओं ने इस बात पर अपनी मुहर भी लगा दी है । आस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारे युवा खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे एक बात साफ़ है कि यही देश में क्रिकेट का भविष्य तय करने जा रहे हैं । सचिन ,धोनी,सहवाग के बाद अब हमारी निगाहें विराट ,धवन ,पुजारा ,अश्विन को खोजती नजर आती हैं ।
पिछले दिनों जब कुंबले ,द्रविड़ ,लक्ष्मण ने क्रिकेट को अलविदा कहा तब हम इनके विकल्प तलाशने में जुट गए । मौजूदा युवा खिलाड़ी अनुभव के आधार पर भले ही इन महान खिलाड़ियों से कमतर हों लेकिन प्रतिभा और जीवटता इनमें कूट -कूट कर भरी है ,बस इन्हें मौकों की तलाश रहती है ।

.jpg)
No comments:
Post a Comment